मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल होकर मध्यप्रदेश लौटे व्यक्तियों को क्वारेंटाइन में रखने की कार्यवाही की गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 31 हजार व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें से 16 हजार की क्वारेंटाइन अवधि पूरी हो गई है। होटलों और मैरिज गार्डन को क्वारेंटाइन स्थल में तबदील किया गया है। चिन्हित लोगों को सर्विलेंस में दिया गया है। लॉकडाउन लागू होने के बाद लोगों की आवाजाही को रोका गया है। नागरिकों को अत्यावश्यक सेवाएं मिल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसमें जनता का अच्छा सहयोग मिल रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्वारेंटाइन की निरंतर कार्यवाही