मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा राज्य, जिला, विकासखंड और थाना स्तर पर विभिन्न समुदायों के प्रमुख लोगों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। जिला स्तर पर क्राइसेस मैनेजमेंट टीम को सक्रिय किया जाए। इसमें स्वैच्छिक संगठन शामिल किए जाएं। उपचार के स्तर पर दवाओं की आपूर्ति और जाँच की सुविधाएँ बढ़ाकर मध्यप्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण पाने का ऐसा कार्य किया जाए, जिससे मध्यप्रदेश इस संकट से उबरने के प्रयासों का मॉडल बने। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैंकों के साथ बैठक अयोजित करने, अनाज के लिए खरीदी केन्द्र बढ़ाने और विभिन्न वर्गों के हित में कार्य के लिए विभागों को समन्वय बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री की अधिकारियों से चर्चा